Please wait
फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic बारुईपुर नाबालिग हत्याकांड : 6 सदस्यीय विशेष जांच दल गठित, एक और आरोपित गिरफ्तार Sudhir wins historic शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'धड़क 2' का जादू

अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिससे इसके शुरुआती प्रदर्शन की तस्वीर और साफ हो गई है।

04 Aug 2025

बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'धड़क 2' का जादू

इस समय सिनेमाघरों में कई फिल्में रिलीज़ हो चुकी हैं, जो दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही हैं। इन्हीं में से एक है 'धड़क 2', जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी की जोड़ी नजर आ रही है। फिल्म की कहानी और दोनों सितारों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने सराहा है, लेकिन इसके बावजूद 'धड़क 2' बॉक्स ऑफिस पर वैसी कमाई नहीं कर पा रही, जैसी उम्मीद की गई थी। अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिससे इसके शुरुआती प्रदर्शन की तस्वीर और साफ हो गई है।

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 'धड़क 2' ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 4.25 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 11.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। फिल्म ने पहले दिन 3.5 करोड़ रुपये की औसत ओपनिंग ली थी, जबकि दूसरे दिन 3.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। गौरतलब है कि इस फिल्म का बजट लगभग 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, ऐसे में इसे हिट होने के लिए अभी लंबा सफर तय करना बाकी है।

'धड़क 2' का निर्देशन शाजिया इकबाल ने किया है, जबकि फिल्म के निर्माता हैं करण जौहर। यह एक रोमांटिक ड्रामा है जिसमें तृप्ति डिमरी ने विधि और सिद्धांत चतुर्वेदी ने नीलेश का किरदार निभाया है। दोनों के बीच के इमोशनल और इंटेंस सीन्स दर्शकों को भावनात्मक रूप से काफी प्रभावित कर रहे हैं। फिल्म में आशीष चौधरी, विपिन शर्मा, मंजिरी पुपला, दीक्षा जोशी, अशवंत लोधी, अमित जाट, प्रियांक तिवारी, मयंक खन्ना और आदित्य ठाकरे जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला 'धड़क 2' का जादू
अब फिल्म के तीसरे दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं, जिससे इसके शुरुआती प्रदर्शन की तस्वीर और साफ हो गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News